25 75 1676615644 543963 khaskhabar

तुर्की में सफल ऑपरेशन ‘दोस्त’ को अंजाम देने के बाद भारत लौटी एनडीआरएफ की टीम

नई दिल्ली। ऑपरेशन दोस्त के तहत भूकंपग्रस्त तुर्की की राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए गई एनडीआरएफ की पहली टीम शुक्रवार को स्वदेश लौटी। टीम के जांबाज सदस्य और दो खोजी कुत्ते भारत लौट आए हैं। बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की में भूकंप आने के 24 घंटे के भीतर भारत ने एनडीआरएफ की टीमें भेजकर तुर्की में ऑपरेशन दोस्त शुरू किया था। तुर्की में भूकंप के बाद पहुंची एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के जवानों ने अपने साहसी कार्यों से कई जाने बचाईं। करीब 10 दिनों तक सफल तरीके से ऑपरेशन दोस्त चलाकर एनडीआरएफ की एक टीम शुक्रवार को भारत लौट आई है।

एनडीआरएफ जवानों का पहला सी-17 ग्लोबमास्टर विमान सुबह 9:00 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। भारत लौटे एनडीआरएफ के जवानों का हिंडन एयरफोर्स में हवाई पट्टी पर एनडीआरएफ के आला अधिकारियों ने ऑपरेशन दोस्त को सफल बनाने पर जोरदार स्वागत किया। एनडीआरएफ के जवान हिंडन एयरपोर्ट से वायु सेना के अधिकारियों से मुखातिब होने के बाद गोविंदपुरम स्थित बटालियन के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:  अमेरिकी अदालत ने 26/11 के आरोपी राणा की जमानत याचिका खारिज की

इसी महीने 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने दोनों देशों में भारी तबाही मचाई। जानकारी के अनुसार इस भूकंप से अबतक 40 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भूकंप के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए तुर्की और सीरिया को मदद का भरोसा दिलाया था और इसके तुरंत बाद भारत ने ऑपरेशन दोस्त की शुरूआत की थी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  WHO बनाएगा कोरोना की दवा, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना होगा उद्देश्य
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *