कोलकाता हिन्दी न्यूज | 23 सितम्बर 2026: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) ने इन दोनों सीटों पर भाजपा के समर्थन में प्रचार करने का ऐलान किया है।
हालांकि, पार्टी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्रचार अभियान में उसके कौन-कौन से नेता शामिल होंगे। इसी वजह से सायोनी घोष के भाजपा के लिए प्रचार करने की अटकलें भी सामने आ रही हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
NCPI का दावा
NCPI ने खुद को NDA में भाजपा के बाद सबसे बड़ा सहयोगी बताया है। पार्टी का कहना है कि दोनों सीटों पर उसका कोई उम्मीदवार नहीं है, इसलिए उसने भाजपा के समर्थन में प्रचार करने का फैसला किया है।
पार्टी के मुताबिक उसके पास 20 सांसद हैं और ममता बनर्जी से अलग हुए बागी सांसदों ने NCPI में विलय किया था।
पार्टी अध्यक्ष ज्योति प्रकाश चटर्जी ने कहा कि NCPI NDA में भाजपा के बाद सबसे बड़ा साझेदार है और राज्य में टकराव की स्थिति खत्म कर मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने आने वाले समय में NDA नेतृत्व के साथ बड़ी बैठक होने की भी बात कही।
भाजपा की सफाई
वहीं भाजपा ने स्पष्ट किया है कि NCPI के समर्थन में प्रचार करने के फैसले को चुनावी गठबंधन या सीट बंटवारे के संकेत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सायंतन बसु ने कहा कि NCPI का समर्थन करना अलग बात है और दोनों दलों के बीच बंगाल में चुनावी गठबंधन या सीटों के बंटवारे का कोई फैसला नहीं हुआ है।
उपचुनाव को लेकर दोनों पक्षों की गतिविधियां तेज होने के साथ ही राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

