रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार किया है। अब उनके मेडिकल टेस्ट किए जाने हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रिया चक्रवर्ती को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि रिया चक्रवर्ती को आज शाम 7:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। रिया की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की बहन ने ट्वीट कर कहा कि भगवान हमारे साथ है। रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तारी पर बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि उनका ड्रग पेडलर के साथ संबंध था।

इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही डीजीपी ने कहा कि नार्कोटिक्स कंट्रोल बोर्ड को (एनसीबी) रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर उसके वकील सतीश मनेशिंदे ने कहा कि तीन केंद्र की एजेंसियां एक महिला के पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि वह एक ड्रग एडिक्ट शख्स से प्यार करती थीं। गलत तरीके से ली गई दवाइयों की वजह से उस शख्स ने सूइसाइड कर लिया। बता दें कि सोमवार को रिया ने सुशांत सिंह की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *