IMG 20251205 WA0013

नवजीवन दिव्यांग समिति का सफल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की सामाजिक संस्था नवजीवन दिव्यांग समिति द्वारा स्टेशन रोड स्थित सारस्वती सेवा संघ क्लब में रक्तदान अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खड़गपुर नगरपालिका की चेयरपर्सन कल्याणी घोष थीं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप सरकार (पूर्व विधायक), प्रदीप पटनायक, डी. वसंती (काउंसिलर), विष्णु प्रसाद राव, एस.ए. खान, मुकेश साहू, ए.डी. बर्मन, संजय शर्मा, सी. ललिता, जया दास, भोला चौधरी,

डी. पिंकी, पी. सोम आनंद, अनुप्री बत्रा, टिंकू सिंह, माणिक मंडल, कमाल हुसैन और अरुण कुमार समेत (नवजीवन समिति के महासचिव) उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष बासु देव रजक और अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।

इस रक्तदान शिविर में कुल 28 दाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, 183 लोगों की आंखों की जांच, 21 ऑपरेशन और 110 स्वास्थ्य जांचें सफलतापूर्वक की गईं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =