राष्ट्रीय महिला सुरक्षा संगठन ने मनाया स्थापना दिवस

भिलाई। राष्ट्रीय महिला सुरक्षा संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें कोविड काल में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कोविड काल में किस प्रकार सुरक्षित रहें और क्या को जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान कोविड वैक्सीन क्यूं लगाना जरूरी है व भविष्य में क्या फायदें हो सकते हैं इसके बारे में भी जानकारी दिए हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर महिलाओं को समाज में अपने हक व अधिकार के लिए मदद लेने के साथ ही महिला सावधानी बरतें। वहीं, सुरक्षा संगठन से मदद लेने के बिंदुओं के बारे में बताया गया।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय महिला सुरक्षा संगठन पीड़ित महिला की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अतुल कुमार बारी प्रबंधक निदेशक व डॉ नम्रता शर्मा, व मध्यप्रदेश प्रभारी सुशील मलिक, प्रदेश सचिव पिया सिंग राजपूत, दुर्ग जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी, कोषाध्यक्ष सीमा देवी, उपाध्यक्ष रामेश्वरी, मीडिया प्रभारी साधना शर्मा, जिला कार्यकारिणी सविता गुप्ता, बबीता सिंह, आबेदा परवीन व उषा नायर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *