राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना केन्द्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन प्रदेश प्रभारी मनोनीत हुए

उज्जैन : राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की अखिल भारतीय केन्द्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। जिसमें 2 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 2 सचिव, 2 संयोजक आदि पदाधिकारियों को दायित्व एवं प्रदेश प्रभारी को नियुक्ति प्रदान किये गये।

यह जानकारी राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं परामर्शदाता के मार्गदर्शन में नवीन दायित्वों में राष्ट्रीय उपाध्यक्षद्वय डॉ. मुक्ता कौशिक रायपुर, डॉ. विनोदकुमार वर्मा बिलासपुर, उपमहासचिव पूर्णिमा कौशिक रायपुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधीर शर्मा रायपुर, राष्ट्रीय सचिव भुवनेश्वरी जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकाई महिला डॉ. हंसा शुक्ला एवं राष्ट्रीय महासचिव इकाई महिला डॉ. रचना पाण्डेय तथा छत्तीसगढ प्रदेश संयोजक डॉ. आशीष नायक को मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों को प्रदेश प्रभारी एवं सहप्रभारी का दायित्व का नियुक्ति पत्र मध्यप्रदेश डॉ. अनसूया अग्रवाल महासमुंद एवं भुवनेश्वरी जायसवाल कोरबा छत्तीसगढ, प्रभारी डॉ. निशा जोशी एवं अर्पणा जोशी इन्दौर एवं महाराष्ट्र डॉ. शैलचन्द्रा नगरी, पूर्णिमा कौशिक रायपुर तथा राजस्थान के डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. रचना पाण्डेय रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *