E3e094e8 350d 42d2 9bd1 63eac2c8dff9

कविवर डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन जयंती प्रसंग पर हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की हिंदी अध्ययनशाला द्वारा प्रख्यात कवि एवं पूर्व कुलपति पद्मभूषण डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन जयंती प्रसंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई, जो डॉ शिवमंगलसिंह सुमन : कृतित्व के विविध आयाम पर केंद्रित थी। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री और शिक्षा अधिकारी सुवर्णा जाधव, मुंबई थीं। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। आयोजन के विशिष्ट अतिथि मुंबई के पूर्व सहायक आयुक्त, विक्रय कर अशोक जाधव एवं डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा थे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कला संकायाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सुमन जी का स्मरण आते ही उदात्त का विराट बिम्ब आकार लेता है। बहुत कम रचनाकारों को इस तरह जीवंत किंवदंती होने का सौभाग्य मिला है, सुमन जी उस विलक्षण कविमाला के अनूठे रत्न हैं। सुमन जी धारा के नहीं, उसके प्रतिरोध के कवि हैं। उनकी कविताएं आजीवन नियति के आगे पराजित और संकल्पों को समर्पित करते मनुष्य को उसके विरुद्ध टकराने का आह्वान करती हैं। एक अविराम-अडिग पथिक के रूप में गतिशील बने रहने का जीवन-संदेश सुमन जी देते हैं। उनकी रचनाओं में हमारे समाज, साहित्य, संवेदना और चिंतन का इतिहास सजीव हो गया है।

यह भी पढ़ें:  ब्रिटेन की राडुकानू ने जीता यूएस ओपन खिताब

वरिष्ठ कवयित्री सुवर्णा जाधव, मुंबई ने कहा कि सुमन जी ने समाज और व्यक्ति जीवन के लिए अपनी कविताओं के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रेरणाएँ दी हैं। वे प्रगति और परिवर्तन के कवि हैं। जाधव ने अपनी अनेक मार्मिक कविताएं सुनाईं, जिनमें समझौता, लक्ष्मण रेखा, मोबाइल आदि प्रमुख थीं।

डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तर छायावादी कविता में डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन का स्थान अद्वितीय है। उनके काव्य में पूर्व और समकालीन दौर की अनेक काव्य धारा के साथ संवाद दिखाई देता है। उनके अनेक गीत आज भी लोगों के कंठ में जीवित हैं।

विशिष्ट अतिथि अशोक जाधव, मुंबई ने कहा कि विद्यार्थी अपने अंदर छुपे हुए ज्ञान के अथाह समुद्र को बाहर निकाले। हम स्वयं अपनी प्रगति कर सकते हैं। कार्यक्रम में शोधार्थी मोहन तोमर ने सुमन जी की कविता तूफानों की ओर और शोधार्थी रणधीर अठिया ने उनकी कविता वरदान मांगूंगा नहीं की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा आदि सहित अनेक शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों को साहित्य भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन शोधार्थी मोहन तोमर ने किया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  जीवन मृत्यु का साक्षात काले धब्बे : उपन्यास समीक्षा/डॉ. विक्रम चौरसिया

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  17 सितंबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *