IMG 20251212 WA0009

भारतीय ज्ञान परम्परा और संस्कृति विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजन होगा

उज्जैन। राष्ट्रीय देव चेतना महासंघ नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी भगवान श्री देव नारायण : भारतीय ज्ञान परम्परा और संस्कृति विषय पर संगोष्ठी दिनाक 25 दिसम्बर 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के जन्म शताब्दी अवसर पर शुभ श्री ओंकार पैलेस होटल उज्जैन में आयोजित होगी।

यह जानकारी महासंघ के महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू वरिष्ठ साहित्यकार उदयपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ. पूरण सहगल, संस्कृतिविद् मनासा, डॉ. हरिसिंह पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली, डॉ. आर.सी. ठाकुर इतिहासविद् महिदपुर, मोहनलाल वर्मा, सम्पादक देव चेतना जयपुर।

अध्यक्षता कालूलाल गुर्जर पूर्व केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार तथा मुख्य वक्ता डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा कुलानुशासक सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन, विशिष्ट वक्ता डॉ. फूलसिंह गुर्जर, पूर्व प्राध्यापक इतिहास एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष झालावाड़ संगोष्ठी की प्रस्तावना पदमचंद गांधी साहित्यकार जयपुर प्रस्तुत करेंगे।

संगोष्ठी संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी होंगे। संगोष्ठी अवसर पर श्रेष्ठ साहित्यकारों नवीन नियुक्त सहायक प्राध्यापक श्यामलाल चौधरी एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से देवेन्द्र चौधरी को भी सम्मानित किया जाएगा।

समारोह को सफल बनाने की अपील डॉ. हरीश कुमार सिंह, विक्रमसिंह चौधरी देवास एवं डॉ. शिवा लोहारिया जयपुर, मानसिंह चौधरी नरवर, वरिष्ठ समाजसेवी रमेशचन्द्र पाल एवं बहादुर सिंह चौहान : रमेश चंद्र चंदेल; रंजना पांचाल देवास नागदा, अनोखी लाल चौधरी धार आदि ने की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 2 =