IMG 20220925 WA0002

राष्ट्रीय कवि संगम हुगली ज़िला इकाई द्वारा हिन्दी पखवाड़ा विशेष पर काव्य गोष्ठी सम्पन्न

हुगली । राष्ट्रीय कवि संगम हुगली ज़िला इकाई द्वारा हिन्दी पखवाड़ा विशेष श्रृंखला के तहत दिनाँक 24 सितम्बर की शाम 8 बजे गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के प्रान्तीय अध्यक्ष गिरिधर राय की अध्यक्षता में आयोजित काव्यगोष्ठी का शुभारम्भ संस्था की हुगली ज़िला अध्यक्ष रीमा पाण्डे द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से किया गया।

कार्यक्रम की अतिथि वरिष्ठ कवयित्री एवं संस्था की प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्यामा सिंह एवं प्रान्तीय महामंत्री रामपुकार सिंह रहे। सभी आगन्तुकों का स्वागत संस्था के हुगली ज़िला संरक्षक डॉ. राज कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया। रीमा पाण्डे द्वारा संचालित उक्त कार्यक्रम में विष्णु प्रिया त्रिवेदी, हिमाद्री मिश्रा, सुषमा राय पटेल, अनन्या राय, स्वागता बसु, रमाकांत सिन्हा, देवेश मिश्रा, मोहन (सूर्य कान्त) चतुर्वेदी, डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, रीमा पाण्डे, अतिथि श्यामा सिंह एवं राम पुकार सिंह तथा प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय ने अपनी प्रभावशाली एवं मनमोहक ओजस्वी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया।

उक्त कार्यक्रम में कंचन राय, दीपा ओझा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय द्वारा अध्यक्षीय प्रतिवेदन दिया गया। राष्ट्रीय कवि संगम के हुगली ज़िला सचिव मोहन (सूर्य कान्त) चतुर्वेदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 16 =