IMG 20251121 WA0011

विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित नाम संकीर्तन और ध्यान मेडिटेशन कार्यक्रम संपन्न

नई दिल्ली। तीर्थ विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक सुंदर नाम संकीर्तन और ध्यान मेडिटेशन कार्यक्रम पंजाबी बाग क्लब के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विख्यात ध्यानगुरु आचार्यजी ने संकीर्तन और ध्यान की महिमा बताई और सनातन ध्यान की पारंपरिक विधियों को साझा किया।

साथ ही उन्होंने मधुर आवाज़ में मीठे भजन गाकर पूरे माहौल को शांत, ध्यानमयी और भक्तिपूर्ण कर दिया उन्होंने बताया कि ध्यान के द्वारा व्यक्ति सारे मानसिक दुखों से मुक्त हो सकता है और कलयुग में नाम और ध्यान दो ऐसे आमोग अस्त्र हैं जो हमें चिंता, तनाव, डिप्रेशन और ब्लड प्रेशर जैसे विकारों से दूर रख सकते हैं , श्रीमद्भागवत में भी कहा गया है।

नामसंकीर्तनं यस्य सर्व पाप प्रणाशनम्। प्रणामो दुःख शमनः तम नमामि हरिं परम्।।
प्रभु के नाम का संकीर्तन तथा उनके रूप का ध्यान सभी पापों का नाश करने वाला है, सभी दुःखों को शांत करने वाला है।

इस कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और तीर्थ विकास ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यह इस बात को दर्शाता है कि आज के युवाओं में संकीर्तन तथा भजन के लिए नया उत्साह है।

सामूहिक संकीर्तन आज के युवाओं में एक नई लहर बन चुका है, जो एक हार्दिक प्रसन्नता की बात है, आचार्य जी ने बताया कि मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बच्चों को होने वाले मानसिक नुकसान को ध्यान तथा संकीर्तन के द्वारा दूर किया जा सकता है और चित में शांति बढ़ाई जा सकती है!

इस सुंदर भजन संगीत और ध्यान के कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट तथा सात्विक प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई जो कि हमारी सनातन परंपरा का अटूट हिस्सा है! ट्रस्ट तथा उसके सहयोगियों ने निर्णय लिया कि इन ध्यान और संकीर्तन कार्यक्रमों को एक श्रृंखला की तरह चलाया जाएगा जिससे प्रभु नाम का विस्तार हो!

अगला कार्यक्रम 11 जनवरी 2026 रविवार को पंजाबी बाग क्लब के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। तो यदि आप आज के तनावमय जीवन के त्रास से मुक्ति पाना चाहते हैं जीवन को प्रभु भक्ति तथा समर्पण में जीना चाहते हैं। भीतर से आने वाली भक्तिमयी निश्चिंतता को प्राप्त करना चाहते हैं।

शांति के साम्राज्य में दाखिल होना चाहते हैं तो ये कार्यक्रम आपके लिए है, आप भी कार्यक्रम के संयोजक तथा तीर्थ विकास ट्रस्ट के प्रेसिडेंट मोहन गर्ग जी से संपर्क करके अपनी सीट बुक कर सकते हैं। क्योंकि स्थान सीमित है तथा कार्यक्रम निःशुल्क होता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − one =