जलपाईगुड़ी नगरपालिका की पूर्व वाइस-चेयरमैन व उनके पति की रहस्यमय मौत

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी नगरपालिका की पूर्व वाइस-चेयरमैन अपर्णा भट्टाचार्य और उनके पति सुबोध भट्टाचार्य की आकस्मिक मृत्यु से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि पति-पत्नी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की है। 2000 से 2002 तक अपर्णा भट्टाचार्य जलपाईगुड़ी नगरपालिका की वाइस-चेयरमैन थीं।

वह फॉरवर्ड ब्लॉक से चुनी गई थीं। बाद में तृणमूल में शामिल हो गयी। आज सुबह गंभीर रूप से बीमार हालत में दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अपर्णा भट्टाचार्य के पति सुबोध भट्टाचार्य कभी बाल कल्याण समिति के सदस्य थे।

सुबोध भट्टाचार्य डाबग्राम फूलबाड़ी से बीजेपी विधायक शिखा चटर्जी के भाई हैं। शिखा देवी अपने भाई की अस्वाभाविक मौत की खबर सुनकर जलपाईगुड़ी के लिए निकल पड़ीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *