खड़गपुर। पश्चिम मिदनापुर वेटरंस फुटबॉल क्लब के आयोजन में स्थानीय अरविन्द स्टेडियम का हरा-भरा मैदान एक उत्सवपूर्ण फुटबॉल रंगभूमि में बदल गया। शुरू हुई एमवी कप 2025 का दो दिवसीय रंगीन फुटबॉल प्रतियोगिता।
हर साल यह प्रतियोगिता जिले के खेल प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय होती है और इसी क्रम में इस वर्ष भी वेटरंस फुटबॉल क्लब ने आयोजन की जिम्मेदारी मजबूती से संभाली है।
क्लब के एक प्रमुख आयोजक सैयद नजीम हबीब ने बताया कि इस साल की प्रतियोगिता को और अधिक विविधतापूर्ण बनाने के लिए विशेष पहल की गई है।

जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों के साथ-साथ 40 वर्ष से अधिक उम्र के वेटरंस के लिए अलग वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जो कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण है।
छोटे से बड़े सभी आयु के खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
दो दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में मैदान पर खिलाड़ियों की कौशल, गति, रणनीति और प्रतियोगिता की उत्साह ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्टेडियम की गैलरी में उपस्थित अभिभावक, समर्थक और खेल प्रेमियों के उत्साह ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
प्रतियोगिता के अंत में विभिन्न वर्गों में सर्वश्रेष्ठ टीम और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



