IMG 20250810 WA0035

मुजफ्फरपुर : पान/चौपाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह सह स्व. रविन्द्र कुमार तांती जयंती समारोह संपन्न

मुजफ्फरपुर,औराई। आज रविवार को पान/चौपाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सह स्व. रविन्द्र कुमार तांती जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। पान एसोसिएशन नई दिल्ली से पंजीकृत संस्था है जो कि सर्वभारतीय स्तर पर अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करती है। संस्था की बिहार राज्य इकाई की औराई प्रखंड शाखा ने रविवार 10 अगस्त को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया।

जिसके अंतर्गत पान/चौपाल समाज के ऐसे बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी या उत्कृष्ट नंबरों से सफलता प्राप्त किया है। सभी छात्र-छात्राओं को पदक, सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। सम्मानित बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु भारी संख्या में पान एसोसिएशन के पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग प्रखंडों से लगभग 10 हजार लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार विधानसभा के पूर्व एमएलसी अति पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पान समाज के सर्वमान्य नेता स्वर्गीय रविंद्र कुमार तांती जी के 69वीं जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर किया गया। समाज को उनके द्वारा किए गए योगदान को भी याद किया गया। पूरा सभा श्रद्धेय स्व. रविन्द्र कुमार तांती अमर रहें के नारों से गूंज रहा था।

आज श्रद्धेय रविन्द्र बाबू की जयंती समारोह सह पान/चौपाल प्रतिभा सम्मान समारोह को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और विद्यार्थियों की हौसला अफजाई किया गया।

कार्यक्रम में संस्था पान एसोसिएशन के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा, बिहार प्रदेश‌ अध्यक्ष शशिभूषण दास उर्फ शंकर दास, बिहार प्रदेश संरक्षक सुरेंद्र दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष – संजय दास, प्रदेश प्रवक्ता नरेश दास, तथा अनेकों कार्यकर्तागण।

उल्लेखनीय है कि संस्था बुनकर समाज अर्थात पान समाज के लोगो की है और यह संपूर्ण भारत में फैले अपने समाज के लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं परस्पर सहयोग करने का कार्य करती है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंबई निवासी शंकर दास हैं। पान एसोसियेशन नई दिल्ली में रजिस्टर्ड है और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में इसकी शाखाएं हैं। संस्था का नई दिल्ली में पंजीकृत कार्यालय – प्लॉट 78, सैनिक एनक्लेव, सेक्टर 3, गांधी चौक/तिरंगा चौक के नजदीक, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली – 110059 में स्थित है।

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पान एसोसिएशन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी – विरेन्द्र कुमार विरु, जिला सचिव – अवनीश कुमार, औराई संरक्षक – दिनेश दास, अमरेश चौपाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी – शंकर दास इत्यादि थे। पान एसोसिएशन (पंजीकृत नई दिल्ली) सम्मानित सभी छात्र, छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =