संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 16 फरवरी से 24 फरवरी तक

शाह नगर पन्ना, मध्य प्रदेश। 16 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन परम पूज्य पंडित श्री मनोज कृष्ण शास्त्री जी महाराज श्रीधाम वृंदावन वाले के सानिध्य में ग्राम कचौरी, जिला पन्ना, शाह नगर, मध्य प्रदेश किया गया है। महाराज जी ने बताया कि, भागवत क्या है?
जन्म मरण को जो बना दे वही भागवत है जो भगवान की प्राप्ति करा दे वही है भागवत, जो जीवन को सुधार दे बना दे वही है भागवत। चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का अद्भूत रस धारा भागवती गंगा का अवगाहन कर रहे हैं परम श्रद्धेय पंडित श्री मनोज कृष्ण शास्त्री जी महाराज। अपने मुखार बिन्द से कथा में उन्होने कहा कि भागवत कथा जीवन मरण से मुक्त करती है और भव सागर से पार करवाती है। धुंधकारी जैसे पापी भी कथा सप्ताह सुन कर मुक्त हो गये।

कथा के मुख्य श्रोता छन्गी लाल, माया यादव तथा आयोजक समस्त यादव परिवार हैं। कथा का कार्यक्रम इस प्रकार से है-
16 फरवरी 2022 बुधवार : मंगल कलश यात्रा एवं श्रीमद् भागवत बैठकी
17 फरवरी 2022 गुरुवार : मनु शतरूपा कर्दम देव हुति कपिल संवाद
18 फरवरी 2022 शुक्रवार : सती चरित्र, ध्रुव चरित्र
19 फरवरी 2022 शनिवार : प्रह्लाद चरित्र
20 फरवरी 2022 रविवार : कृष्ण जन्म
21 फरवरी 2022 सोमवार : बाल लीला गोवर्धन पूजा
22 फरवरी 2022 मंगलवार : रुक्मणी कृष्ण विवाह
23 फरवरी 2022 बुधवार : सुदामा चरित्र, रात्रि हवन
24 फरवरी 2022 गुरुवार : ब्राह्मण भोजन एवं भंडारा प्रसाद वितरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *