IMG 20241002 WA0124

अप्लॉज एंटरटेनमेंट की सीरीज ‘गांधी’ के लिए संगीतकार ए.आर. रहमान अनुबंधित

काली दास पाण्डेय, मुंबई। अप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित और हंसल मेहता द्वारा निर्देशित सीरीज ‘गांधी’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता, दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान को अनुबंधित कर लिया गया है। रामचंद्र गुहा के संदेशात्मक लेखन पर आधारित इस सीरीज में ए.आर. रहमान का संगीत हिस्ट्री, इमोशन और साउंड को ऐसे तरीके से एक साथ बुनने का वादा करती है।

उनका संगीत न केवल दृश्यों का सपोर्ट करेंगी बल्कि सत्य, प्रेम और अहिंसा पर गांधी की शिक्षाओं के सार को भी झंकृत करेगी, जो कथा का एक शक्तिशाली हिस्सा बन जाएंगी। निर्देशक हंसल मेहता ‘गांधी’ सीरीज के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए कहते हैं कि ‘गांधी’ मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी एक ऐसी कहानी है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है और करती रहेगी।

संगीतकार ए.आर. रहमान का इस यात्रा में हमारे साथ शामिल होना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है। उनके संगीत में कहानी कहने की कला को ऊंचा उठाने की अनूठी क्षमता है। इस पैमाने के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए और गांधी के जीवन की भावनात्मक और आध्यात्मिक बारीकियों को संगीत के जरिए सामने लाने के लिए उनसे बेहतर और कोई नहीं।

यह भी पढ़ें:  अफगानिस्तान के मुद्दे पर तृणमूल ने मोदी सरकार का किया समर्थन

बकौल संगीतकार ए.आर. रहमान महात्मा गांधी जी के युवा जीवन को देखना एक रेवलेशन है। सत्य, जीवन और कई अन्य चीजों के साथ उनका एक्सपेरिमेंट उनके केरेक्टर के विकास को दर्शाता है। मैं अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सहयोग से और हंसल मेहता के कुशल निर्देशन में इस कहानी के लिए संगीत देने के लिए खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में विशाल रैली से लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करेगी TMC
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  सुशांत मामला : सीबीआई ने ड्रग एंगल की जांच के लिए एनसीबी से मांगी मदद
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =