बहन की ससुराल में विवाद सुलझाने आये युवक की धारदार हथियार से हत्या

गिरिडीह । गिरिडीह जिले के जमुआ थाना अंतर्गत बशमता गांव में एक युवक की हत्या उसकी बहन की ससुरालवालों ने धारदार हथियार से कर दी। वारदात गुरुवार देर रात की है। मारे गये युवक का नाम लालू पासवान है और वह बिहार के जमुई का रहनेवाला है। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के तीन आरोपियों किशुन हाजरा, अनार देवी और विकास पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालू पासवान की विवाहिता बहन और उसके ससुराल वालों के बीच पारिवारिक वजहों से विवाद था। लालू इसी मसले को सुलझाने के लिए बहन की ससुराल आया था। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि लालू पासवान को बुरी तरह पीटा गया। उसपर धारदार हथियार से से भी हमला किया गया। बाद में कुछ लोगों ने उसे गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *