Equinix Data Centre scaled

AI और क्लाउड का नया हब बना मुंबई, इक्विनिक्स ने किया बड़ा निवेश

अनिल बेदाग, मुंबई: इक्विनिक्स ने भारत की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता को नई मजबूती देते हुए मुंबई में अपने चौथे इंटरनेशनल बिजनेस एक्सचेंज (आईबीएक्स) डेटा सेंटर ‘एमबी 3’ का शुभारंभ किया है।

यह अत्याधुनिक सुविधा ऐसे समय में आई है, जब देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा लोकलाइजेशन की मांग तेजी से बढ़ रही है।

करीब 95 मिलियन डॉलर के शुरुआती निवेश से तैयार यह डेटा सेंटर फिलहाल 1,370 से अधिक कैबिनेट क्षमता के साथ शुरू हुआ है, जिसे भविष्य में 5,400 से अधिक तक बढ़ाया जा सकेगा।

हाई-डेंसिटी डिजाइन, लिक्विड कूलिंग और एनर्जी-एफिशिएंट तकनीक के साथ एमबी 3 को खासतौर पर एआई, मशीन लर्निंग और डेटा-इंटेंसिव एप्लिकेशंस के लिए तैयार किया गया है।

Equinix MB3 Launch

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, “महाराष्ट्र में देश की लगभग 60% डेटा सेंटर क्षमता मौजूद है, और एमबी 3 जैसे एआई-समर्थित इंफ्रास्ट्रक्चर से मुंबई एक प्रमुख डिजिटल हब के रूप में और मजबूत होगा।”

एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के अध्यक्ष  साइरस अदागरा ने कहा, “भारत एशिया-पैसिफिक के डिजिटल भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभा रहा है, और एमबी 3 इस दिशा में हमारी क्षमता को और सशक्त बनाता है।”

वहीं, भारत में इक्विनिक्स के प्रबंध निदेशक मनोज पॉल ने जोड़ा, “हाइब्रिड मल्टीक्लाउड और बड़े पैमाने पर एआई के दौर में मजबूत और इंटरकनेक्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद जरूरी है।” पवई के चांदिवली स्थित यह डेटा सेंटर 100% नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित है और देश के डिजिटल इकोसिस्टम को नई गति देने के साथ-साथ सतत विकास की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।

यह भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की ओर से 59वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *