Abhishek Banerjee addresses the press conference

मुकुल रॉय के निधन पर अभिषेक बनर्जी ने जताया दुख: कहा – “बंगाल के राजनीतिक इतिहास का एक युग समाप्त”

कोलकाता, 23 फरवरी 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में पर्दे के पीछे से बड़े फैसले गढ़ने वाले और तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शुमार मुकुल रॉय के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का सोमवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गहरा दुख जताया है।

अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर लिखा: “मुकुल रॉय के निधन से बंगाल के राजनीतिक इतिहास के एक युग का अंत हो गया है। वे बहुत अनुभवी नेता थे। उनके योगदान ने राज्य की सार्वजनिक और राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक स्तंभ के रूप में उन्होंने शुरुआती सालों में संगठन को बढ़ाने और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

सार्वजनिक जीवन के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

भाजपा नेता सुधानिधि बंद्योपाध्याय का शोक संदेश

भाजपा नेता सुधानिधि बंद्योपाध्याय ने भी एक्स पर लिखा: “मुकुल रॉय का कल रात निधन हो गया। वह एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने बंगाल में टीएमसी और भाजपा दोनों के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। 2018 से 2020 तक बंगाल में भाजपा के सबसे अच्छे दिन थे और मुकुल रॉय यहां पार्टी की जबरदस्त बढ़त के पीछे पूरी तरह से थे। उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना। ओम शांति।”

उनके निधन से बंगाल की राजनीति में शोक की लहर है। TMC और BJP दोनों ही उन्हें एक कुशल रणनीतिकार के रूप में याद कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =