फोटो, साभार : गूगल

कोलकाता  कोरोना काल के बीच ही प्रदेश भाजपा की नई कमेटी का गठन हुआ। जिसकी घोषणा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने की। पहले इस कमेटी का गठन मार्च में ही होना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से स्थगित कर दिया गया था। भाजपा के नयी कमेटी से भाजपा के कई बड़े नेता को बाहर कर दिया गया हैं।

दिलीप घोष ने कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्याक्ष, महासचिव, सचिव, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए नामों की घोषणा की। पिछली बार से इस बार बंगाल भाजपा कमेटी में काफी बदलाव किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा जारी तालिका से मुकुल राय, शोभन चट्टोपाध्याय और चंद्र बोस बाहर हैं। यानी की इन तीनों नेताओं का नाम इस नई कमेटी में शामिल नहीं है।

वहीं तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद बने अर्जुन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अर्जुन सिंह के अलावा सुभाष सरकार, विश्वप्रिय रायचौधरी, प्रताप बनर्जी, राजकमल पाठक, रितेश तिवारी, बापी मित्रा, जयप्रकाश मजुमदार, अनिन्द्य बनर्जी, दीपेन प्रामाणिक, भारती घोष और माफूजा खातून का नाम भी उपाध्यक्ष की तालिका में शामिल किया गया है।

वहीं शायन्तन बसु, लॉकेट चटर्जी, ज्योतिप्रिय महतो, संजय सिंह, और रथीन्द्रनाथ बसु का महासचिव की तालिका में शामिल किया गया है। इसके अलावा तुषार मुखर्जी, दीपांजन गुह, विवेक सोनकर, सव्यसाची दत्त, फाल्गुनी पात्र, तनुजा चक्रवर्ती, संघमित्रा चौधुरी, सर्बरी मुखर्जी, अरूण हालदार और तुषार घोष का नाम सचिव की तालिका में शामिल किया गया है।

इसके साथ ही इस बार की नई कमेटी में महिला मोर्चा का दायित्व अग्निमित्रा पॉल को, युव मोर्चा का सौमित्र खां को, किसान मोर्चा का महादेव सरकार को, एससी मोर्चा का दुलाल वर को, एसटी मोर्चा का खगेन मुर्मू और अल्पसंख्यक मोर्चा का अली हुसैन को दायित्व दिया गया है।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × 2 =