Mukesh Khanna paid tribute to freedom fighters by launching "Paheli Geet 2"

“पहेली गीत 2” को लॉन्च कर मुकेश खन्ना ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को ट्रिब्यूट

मुंबई (अनिल बेदाग) : टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय चरित्र और देश के पहले सुपर हीरो शक्तिमान मुकेश खन्ना ने महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को ट्रिब्यूट पेश करने के लिए अपने एल्बम क्रांतिकारी पहेली के दूसरे गीत “पहेली गीत 2” को मुंबई के स्टार हाउस में लॉन्च किया।

मुकेश खन्ना ने इस गीत के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।  एक महत्वपूर्ण मैसेज के साथ वह यह गीत लेकर आए हैं।

इस वीडियो के द्वारा वह बच्चों और युवाओं को कुछ सिखाने के उद्देश्य के साथ हाजिर हुए हैं। इस गीत मे पहेली के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके ऐतिहासिक कार्यो की बातेँ हैं। मुम्बई में खुद मुकेश खन्ना ने इस वीडियो सॉन्ग को लांच किया।

इस अवसर पर उनके साथ गीतकार दीपक त्रिपाठी, संगीतकार सूर्या राजकमल और कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना सहित गाने से जुड़ी टीम भी उपस्थित रही। यह देशभक्ति गीत भीष्म इंटरनेशनल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Mukesh Khanna paid tribute to freedom fighters by launching "Paheli Geet 2"

भीष्म इंटरनेशनल प्रस्तुत इस गीत को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है, जिसमें बच्चों से मुकेश खन्ना पहेलियां बुझाते हैं, स्वतंत्रता सेनानियों के कारनामों के बारे में गीत के माध्यम से वह पूछते हैं कि क्रांतिकारी का नाम बताओ?

फिर बच्चे उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का नाम बताते हैं। इस गीत में चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर, मंगल पांडे, अशफ़ाक उल्लाह खान के बारे में बताया गया है जबकि इस गाने के पहले भाग में झांसी की रानी, शहीद राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, तुर्रम खान जैसे क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी बताई गई है।

गाने के अंत में मुकेश खन्ना ने सभी से आव्हान किया है कि सभी बच्चे, युवा देश के क्रांतिकारियों का नाम याद रखें। 7 हजार से ज्यादा क्रांतिकारी थे जिन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।

मुकेश खन्ना ने बताया कि जय हिंद अभियान के द्वारा देश के स्वतंत्रता सेनानियों को हम शहीदों का दर्जा दिलाने के लिए सरकार से लगातार सालों से मांग कर रहे हैं। इस गीत के माध्यम से श्रोता और दर्शक हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानेंगे, हमारे इतिहास के बारे में जानेंगे, जिन वीरों ने कम उम्र मे जान कुर्बान कर दी, लोग उनके बारे में जानेंगे। ऐसे गीत जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें:  बातचीत 'सालार' के अभिनेता प्रभास के साथ...!

इसके बाद इसकी अगली कड़ी भी आएगी. हम इस गीत की श्रृंखला के माध्यम से उन सभी क्रांतिकारियों को याद करेंगे और बच्चों व युवाओं के दिल दिमाग में उनके नाम और काम को स्थापित करेंगे। मुकेश खन्ना का एक और देशभक्ति गीत ‘सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ भी 12 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सत्यजीत रे की ‘घरे बाइरे’ की मूल पटकथा जल्द ही जारी होगी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और विक्की कौशल रैम्प पर चलने के लिए कितनी फीस लेते हैं?
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =