IMG 20251119 WA0014

सांसद जून मालिया ने किया पुल निर्माण का शिलान्यास, ‘बंगाल वोट सुरक्षा शिविर’ का किया निरीक्षण

खड़गपुर। मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र में आज का दिन विकास योजनाओं और जनसंपर्क के नाम रहा। सांसद जून मालिया ने दांतन के चोर्पालिया गाँव में लगभग 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि यह पुल सांसद निधि के अंतर्गत निर्मित किया जाएगा और इसके बनने से आसपास के गाँवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा होते देख लोग बेहद उत्साहित हैं।

शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत प्रमुख विभव घोड़ाई, बीडीओ उत्पल सरकार और तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। ‘विकास हमारे एजेंडे का केंद्र बिंदु’ है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांसद जून मालिया ने कहा, “जनता की तकलीफें जानना और उनके लिए ठोस समाधान देना हमारी प्राथमिकता है। पुल और सड़क जैसी सुविधाएँ न केवल रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनाती हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति देती हैं।

बंगाल का वोट सुरक्षा शिविर’ का निरीक्षण : कार्यक्रम के पश्चात सांसद जून मालिया ने नारायणगढ़ और दांतन-1 ब्लॉक में स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालयों में चल रहे ‘बंगाल के वोट सुरक्षा शिविर’ का दौरा किया।

कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें मतदाताओं से संवाद बनाए रखने और जनता के मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की मजबूती जनता के विश्वास पर निर्भर करती है। हर कार्यकर्ता को अपना कर्तव्य समझते हुए जनता के बीच रहना चाहिए।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − seven =