खड़गपुर। बुजुर्ग कम्युनिस्ट नेता वीएस अच्युतानंदन, देश में कम्युनिस्ट आंदोलन के एक प्रमुख व्यक्तित्व, सीपीआईएम के पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन पर देश के राजनीतिक हलकों में शोक की छाया है।
वीएस अच्युतानंदन की याद में सीपीआईएम की पहल पर पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में शोक मार्च निकाला गया। आधे झूके लाल झंडे में लिपटे इस मार्च की शुरुआत पंचू के चक से हुई और विभिन्न सड़कों से होते हुए वापस पुनः पंचू के चक में समाप्त हुई।
इस अवसर पर जिला सचिव विजय पाल सहित अन्य नेता और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि वीएस अच्युतानंदन के निधन पर केरल, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और दक्षिण भारत सहित पूरे देश के वामपंथी राजनीतिक हलकों में गहरा शोक है। उनका जाना जनांदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

