Corona

Corona in India : देश में 24 घंटों के बारह हजार से ज्यादा लोगों ने दी कोरोना को मात

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इस महामारी को मात दी।
देश में शनिवार को 67 लाख 25 हजार 970 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब 16 करोड़ 50 लाख 55 हजार 210 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,488 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमिताें की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 45 लाख 10 हजार 413 हो गई है।

इसी दौरान 12,329 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 39 लाख 22 हजार 037 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 2,154 घटकर 122714 रह गये हैं। इस अवधि में 313 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 65 हजार 662 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.36 फीसदी, रिकवरी दर 98.30 फीसदी और मृत्यु दर 1.35 फीसदी है।

यह भी पढ़ें:  चीनी हमारी सीमा में दाखिल हो गए और प्रधानमंत्री खामोश हैं : राहुल

सक्रिय मामलों में केरल देश में पहले स्थान पर है, जहां सक्रिय मामले 334 घटकर 61,647 रह गये हैं। राज्य में 6,161 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 49,96,978 हो गयी है। इसी अवधि में 248 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 37,299 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 1,453 घटकर 13,903 रह गये हैं जबकि 15 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 140722 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 6474952 हो गयी है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  विंबलडन : फाइनल में पहुंचीं बार्टी, प्लीसकोवा से भिड़ेंगी
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  सरकार की विपक्ष को चुप कराने की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे : सोनिया
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + nineteen =