सोमवार, 22 फरवरी 2021: जानिए आज का राशिफल

मेष: आज आर्थिक लाभ अच्छा हो सकता है। यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं। व्यावसायिक कार्य ज्यादा होगा परंतु दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करें।  कार्यस्थल पर तनाव बना रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कड़वी वाणी से नुकसान हो सकता है। भागीदारी के मामलों में मन-मुटाव रहेगा, जिसके कारण किसी निर्णय को समय पर लागू नहीं कर पाएंगे। यदि नौकरी करते हैं तो समय के अनुकूल निर्णय लेंगे, जिसके कारण किया गया काम लाभ में बदल सकता है।

वृषभ: काम-काज के मामले में आपकी पूछ बढ़ेगी। आपके जनसंपर्क बढ़ेंंगे, जिसके कारण आय बढ़ेगी। कोई नया काम शुरु नहीं करें, किसी पुराने काम को ही आगे बढ़ाएं। यदि नौकरी करते हैं तो दिन अच्छा जाएगा। कार्यस्थल पर नया उत्तरादायित्व मिलेगा, किसी काम को पूरा करने की खुशी रहेगी। पुरानी उधारी वसूल हो सकती है।  सार्वजनिक रूप से सम्मान होगा, आपको चाहिए कि सभी लोगों को साथ लेकर चलें। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। आपके ऊपर आक्षेप आएंगे तो बहुत सावधानी से जवाब देना होगा। स्थानीय यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

मिथुुन: आज पूरा दिन भाग-दौड़ में बीत जाएगा, कोई काम समय पर पूरा नहीं होगा। सरकारी लोगों से काम बनाने में सफल हो जाएंगे। लेन-देन के मामलों में विवाद हो सकता है। संतान को लेकर दुविधा बनी रहेगी, उनके निर्णय से आप सहमत नहीं होंगे। आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, दैनिक काम-काज में सुधार के लक्षण दिखेंगे, दैनिक लाभ बढ़ सकता है, खर्च कम नहीं होगा। धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं, व्यावसायिक यात्राओं को स्थगित कर दें।

कर्क: किसी काम के ना बन पाने की तकलीफ मन ही मन चलती रहेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन साधारण है, कोई विशेष उपलब्धि नहीं होगी, फिर भी आपको आशावादी रहना चाहिए। आज शिक्षा कार्य या अध्ययन में ज्यादा समय व्यतीत होगा, पूजा-पाठ में ज्यादा समय होगा। स्थानीय भाग-दौड़ ज्यादा होगी।  धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। अच्छी पुस्तिकाएं या साहित्य पढऩे को मिलेगा। ऋण के लेन-देन में सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ बढ़ाना ही होगा, आपको भुगतान की मोहलत लेनी होगी।

सिंह: आज प्रात: से काम-काज का तनाव अधिक रहेगा, आप बहुत सोचकर भी कोई राय नहीं बना पाएंगे।  आर्थिक दृष्टि से समय साधारण रहेगा। खर्चा अधिक है, आय कम होगी। घर में कलह का वातावरण रहेगा, बहुत प्रयास करने पर थोड़ी शांति आएगी। व्यर्थ के आक्षेपों से बचने की कोशिश करें। पराए मामलों में हाथ ना डालें। किसी का दोष आपके सिर पर मंढ़ा जा सकता है। आज ना तो यात्रा करंे, ना ही कोई नया काम करें।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके विरुद्ध कुछ ना कुछ षडय़ंत्र करेंगे। आज किसी नए विवाद को जन्म देंगे। कानूनी समस्या हो सकती है। किसी समूह या दावत में जाना हो सकता है। सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा होगी। साझेदारी के मामले में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।  जीवनसाथी के लिए समय अच्छा है, वे कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। आज औसत से अधिक खर्चा होगा जिसकी पूर्ति के लिए कोई ना कोई उपाय करेंगे। धन व्यवस्था करनी पड़ सकती है, यात्रा का विचार त्याग दें।

तुला: आपके आस-पास की स्थितियां बहुत जटिल हैं। लोग उस ढंग से काम नहीं करेंगे, जिस ढंग से आप चाहते हैं। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। रुका हुआ धन मिल सकता है। सरकारी लोगों से काम-काज बनने में आज दिक्कतें आएंगी। ऋण के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य नरम रहेगा, वात-विकार परेशान करेंगे। भाई-बहिनों की तरफ से चिंता बनी रहेगी। कष्ट का समय ऐसा ही चलता रहेगा। आज यात्रा नहीं करें, ना ही कोई नया काम आरंभ करें।

वृश्चिक: समय विशेष बना है।  आर्थिक लाभ के लिए नया उपाय आजमाएंगे। किसी नए स्रोत से लाभ हो सकता है। संतान की तरफ से आज प्रसन्नता रहेगी, उनका समय ठीक चल रहा है। दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होने के बाद आपको धन की जरूरत होगी। लाभ का समय है जिसे निरर्थक बातों में व्यर्थ ना करें। काम-काज के विस्तार की योजना को ढंग से लागू करें अत: यात्रा प्रवास टाल दें, टिककर काम करें। आज आप पर आक्षेप आ सकते हैं। मित्रों से मदद मिल सकती है।

धनु: मन में उत्साह बना रहेगा। काम बढ़ेगा परंतु उसे आप मन से करने की चेष्टा करेंगे। कोई साहस भरा निर्णय लेना पड़ सकता है। मिल-बैठकर कोई सामूहिक निर्णय नहीं ले पाएंगे। माता-पिता की तरफ से पर्याप्त सहयोग मिलेगा। लाभ कमाने के लिए अनुचित साधनों का सहारा नहीं लें। वाहन सावधानी से चलाएं, स्थानीय यात्रा कर सकते हैं, घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। अधिक लोगों से मिलना होगा और मौज-शौक में खर्चा अधिक होगा।

मकर: आज काम-काज में बाधा आ सकती है। प्रात: से ही कोई ना कोई अड़चन बनी रहेगी। किसी नाते-रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। दावतों में जाना पउ़ सकता है। मित्रों व रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है। भूमि-भवन या वाहन संबंधी कोई गतिविधि तेज हो सकती है परंतु वास्तविक लाभ नहीं दिख रहा है। आपको चाहिए धन कमाने के लिए पवित्र साधनों का इस्तेमाल करें। कुटुुंब के विवादों से दूर रहें अन्यथा व्यर्थ के आक्षेप आएंगे। यात्रा प्रवास को टाल दें परंतु स्थानीय स्तर पर भाग-दौड़ उतना ही लाभ दे जाएगी।

कुंभ: काम-काज में तेजी लाने की आवश्यकता पड़ेगी। खूब मेहनत करके आप पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। यदि नौकरी करते हैं तो सावधानी बरतें। व्यवसाय में विरोधी लोग कुछ ना कुछ अहित करने की सोचेंंगे परंतु आपकी ग्रहस्थिति ज्यादा अच्छी बनी है। घर-परिवार के मामलों में तो थोड़ा शांति रहेगी परंतु अन्य मामलों में कोई ना कोई बाधा आ खड़ी होगी, स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। यात्रा कार्यक्रम त्याग दें, यात्रा अशुभ रहेगी। भाग्यबल से कोई ऐसा काम मिल सकता है जिसके कारण आगे तक मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में गति आएगी, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन: दिन भाग्यशाली रहेगा, आपके सोचे हुए ढंग से काम संपन्न होंगे। ऋण के लेन-देन में सावधानी बरतें। उधारी वसूल करने के लिए कठोर उपाय नहीं अपनाएं। आज उधारी वसूल नहीं हो पाएगी।  सरकारी दफ्तरों में दिन सामान्य नहीं है परंतु सामान्य व्यावसायिक कार्यों में आपकी पूछ होगी, लाभ होगा।  विद्वान व धार्मिक लोगों से मिलना हो सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर आपकी तारीफ की जा सकती है। निजी जीवन में समय अच्छा है। एक-दूसरे से सौहाद्र्र बढ़ेगा, खर्चा अधिक होगा जिसका कोई समाधान नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *