Jhargram west bengal narendra modi eats jhalmuri

‘भाई अपनी झालमुड़ी खिलाओ…’ : मोदी की 10 रुपये की झालमुड़ी ने बंगाल में TMC का किला ढहाया

कोलकाता न्यूज डेस्क | 06 मई 2026: “भाई अपनी झालमुड़ी खिलाओ…” — पीएम के इस एक वाक्य ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, बल्कि BJP कार्यकर्ताओं के लिए शुभ शकुन साबित हुआ। कहते हैं न, दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी-बिहार से गुजरता है, वैसे ही इस बार बंगाल की सत्ता का रास्ता झाड़ग्राम की झालमुड़ी से होकर गुजरा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झाड़ग्राम में एक साधारण झालमुड़ी वाला दुकान पर रुकना पश्चिम बंगाल की राजनीति का सबसे चर्चित और मजेदार पल बन गया।

मोदी की झालमुड़ी बनी जीत का प्रतीक

चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी अचानक एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। दुकानदार को देखकर बोले — “भाई अपनी झालमुड़ी खिलाओ…”। आसपास महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता जुट गए। पीएम ने वहां झालमुड़ी खाई और उसकी रील खुद पोस्ट की, जो रिकॉर्ड व्यूज बटोरने लगी।

इसके बाद तो झालमुड़ी BJP की जीत का आधिकारिक स्नैक बन गई।

झाड़ग्राम सीट का नतीजा: BJP के लक्ष्मीकांत साऊ ने TMC के मोंगल सेन को 38,147 वोटों के बड़े अंतर से हराया। लक्ष्मीकांत साऊ को 1,20,877 वोट मिले जबकि TMC उम्मीदवार को 82,730 वोट मिले।

पूरे देश में झालमुड़ी का जश्न

  • जीतनराम मांझी ने एक्स पर लिखा: “पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं, झालमुड़ी ही चलेगी। झालमुड़ी का दिन है, जमकर झालमुड़ी खा रहा हूं। बंगाल के हर NDA कार्यकर्ता को शुभकामनाएं।”
  • शिवराज सिंह चौहान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें वे CM मोहन यादव, डिप्टी CM जगदीश देवड़ा और अन्य नेताओं के साथ झालमुड़ी और बंगाली मिठाई खाते नजर आए। कैप्शन था — “जीत का स्वाद झालमुड़ी और बंगाली मिठाई के साथ।”
  • महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने तो झालमुड़ी का पूरा स्टॉल लगवा लिया और ‘खेला शेष’ लिखकर पोस्ट किया।
  • दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग झालमुड़ी और संदेश खाकर जश्न मनाया।
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की झालमुड़ी खाते वीडियो भी काफी वायरल हुई।

‘माछ-भात’ पर भारी पड़ी झालमुड़ी

TMC ने पूरे चुनाव में ‘माछ-भात’ को अपना प्रतीक बनाया था। ममता बनर्जी ने खुद कहा था कि BJP आई तो माछ-भात गायब हो जाएगा। लेकिन नतीजा उल्टा निकला। झालमुड़ी ने पूरी तरह बाजी मार ली।

यह भी पढ़ें:  बंगाल की ड्राफ्ट मतदाता सूची में बांग्लादेश की महिला वोटर का मिला नाम

BJP नेताओं ने साफ किया कि बंगाल का नया CM माछ-भात खाने वाला ही होगा, क्योंकि यह दुर्गा पूजा के महाप्रसाद का हिस्सा भी है। झालमुड़ी ने TMC की सियासी थाली को ही खाली कर दिया।

Pm modi on poll trail

झाड़ग्राम से शुरू हुई ‘नई बंगाल’ की कहानी

झारग्राम की उस छोटी सी दुकान से शुरू हुई यह कहानी अब पूरे देश में BJP की ऐतिहासिक बंगाल जीत (206 सीटें) का सबसे मीठा-तीखा प्रतीक बन गई है। 10 रुपये की झालमुड़ी ने साबित कर दिया कि कभी-कभी छोटी-छोटी चीजें भी बड़े बदलाव की दस्तक बन जाती हैं।

अब जब बंगाल में कमल खिल गया है, तो झालमुड़ी भी खूब बंट रही है — जश्न का स्वाद तीखा और मीठा दोनों!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

विनय कुमार Avatar
यह भी पढ़ें:  OBC सर्वे को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को घेरा

विनय कुमार प्रसाद कोलकाता हिंदी न्यूज़ के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। उन्होंने पिछले 12 वर्षों से कोलकाता और पश्चिम बंगाल की राजनीति, खेल, समाज और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग की है। कोलकाता के विभिन्न इलाकों में फील्ड रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखते हैं। उनकी रिपोर्टिंग हमेशा तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष रहती है।

यह भी पढ़ें:  सांकराइल : नेताजी क्लब के शिविर में हुआ 63यूनिट रक्तदान
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *