IMG 20250729 WA0024

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र1 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की करवाई गई मॉक ड्रिल

खड़गपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में आज विद्यार्थियों को आग लगने पर आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार अग्नि शमन यंत्रों का उपयोग करना है, इसका प्रदर्शन किया गया।

अग्निशमन उपकरण कंपनी फायरोटैक के कर्मी सुदीप महंती ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि कपड़े, कागज व सामान में लगने वाली आग ए श्रेणी के अंतर्गत आता है।

पेट्रोल, डीजल, केरोसिन आदि तरल पदार्थ में लगने वाली आग बी श्रेणी के अंतर्गत आती है तथा गैस में लगने वाली आग सी श्रेणी के अंतर्गत आता है। अलग-अलग प्रकार की आग के लिए अलग-अलग प्रकार के अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग किया जाता है।

विद्यालय की तीन मंजिला इमारत के सभी तलों के, सभी भागों में छोटे अग्निशामक यंत्र लगे हुए हैं जो छोटे स्तर की तीनों प्रकार की आग में काम लिया जा सकता है।

सुदीप जी ने यंत्र को उपयोग में लाने के पास “पास” (PASS-Pull, Aim, Squeeze, Sweep) के नियम को समझाया तथा कृत्रिम रूप से लगाई गई नियंत्रित आग को बुझाकर विद्यार्थियों को डेमो दिया।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर: गुलाब बोहरा के जाने पर लोगों ने क्यों कहा-" मौत हो तो ऐसी..."

विद्यार्थियों से स्वयं भी अग्निशमक यंत्र द्वारा आग बुझाने का अभ्यास करवा कर प्रशिक्षण दिया। विद्यालय की कक्षा छठवीं से 12वीं तक की सभी कक्षाओं के मॉनिटर व अन्य विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण दिया गया।

यह अभ्यास प्राचार्य डॉ. रिकिशा भौमिक, विद्यालय की सेफ्टी एंड सिक्योरिटी कमेटी के प्रभारी देवेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक पी.के. दे की देखरेख में करवाया गया। कार्यक्रम में महेन्द्र कुमार, जयवर्धन, गौतम कर्मकार तथा मनीषा शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन 
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  उत्कर्ष की पहल : शिक्षा संतों के कर कमलों से हुआ सालावास के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम का भव्य उद्घाटन
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *