कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुबराजपुर में दुनिया का सबसे महंगा आम ‘मियाजाकी’ मिला है। स्थानीय मस्जिद में लगे इस आम की वहां के अधिकारियों ने नीलामी की। इस नीलामी में उन्होंने लाखों रुपए कमाए, जिसका इस्तेमाल मस्जिद के विकास में होगा। आमतौर पर जापान में पाए जाने वाले इस आम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो होती है। 1 आम 10-15 हजार रुपए का बिकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैयद सोना नाम का व्यक्ति 2 साल पहले विदेश घूमने गया था। वह वहां से मियाजाकी का एक पौधा लाया था, जिसे उसने मस्जिद परिसर में लगाया था। अब वह पौधा पेड़ बन चुका है और उस पर 8 आम पैदा हुए हैं।
एक मियाज़ाकी आम का वजन लगभग 350 ग्राम के करीब होता है। इस तरह की आम की फसल अप्रैल से अगस्त तक उगाई जाती है। पकने के शुरुआती दौर में इसका रंग बैंगनी होता है। पूरी तरह पकने के बाद यह एक गहरे लाल रंग में बदल जाता है।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal