
मुंबई। मेट गाला 2025 एक बार फिर फैशन और ग्लैमर का सबसे बड़ा मंच साबित हुआ, और इस बार भारत से बॉलीवुड सितारों ने इसे और भी खास बना दिया। पहली बार रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरते नजर आए सुपरस्टार शाहरुख खान, जिनका डेब्यू मेट गाला में उनके क्लासिक लेकिन एक्सपेरिमेंटल लुक के चलते चर्चा का विषय बन गया। किंग खान का स्टाइल, कॉन्फिडेंस और चार्म पूरी दुनिया ने महसूस किया।
प्रियंका चोपड़ा ने पोल्का डॉट टेलर्ड सूट के साथ हेट पहनी। इसके साथ उन्होंने एमराल्ड नेकपीस पहना है। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ट्विन ड्रेसेस में पोज दिए। वही पॉपुलर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी मेट गाला में डेब्यू किया।
इसके अलावा ईशा अंबानी डिजाइनर अनामिका खन्ना के कस्टम डिजाइनर आउटफिट में मेट गाला पहुंची थीं।नताशा पूनावाला भी मैक्सिमलिस्टिक लुक में मेट गाला का हिस्सा बनी हैं।दिलजीत दोसांझ मेट गाला में महाराजा अवतार में नजर आए हैं। दिलजीत का लुक सिख रॉयल्टी को दर्शाता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।