हर घर तिरंगा रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, 500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

संवाद सूत्र, खड़गपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिकों में तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पश्चिम मेदिनीपुर में 14 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या नम्रता ने किया।

विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली मुराडांगा गांव से गुजरते हुए विद्यासागर विश्वविद्यालय की दिशा में आगे बढ़ी। रैली में विद्यालय के करीब 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड टीम ने अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना के साथ रैली को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया। विद्यालय के शिक्षक भी रैली में शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के माध्यम से ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने मुराडांगा गांव के ग्रामीणों के बीच तिरंगे झंडों का वितरण भी किया।

यह भी पढ़ें:  संत शिरोमणि रविदास जयंती : “मन चंगा तो कठौती में गंगा”

विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को बढ़ावा देना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

रैली ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर से लेकर रैली के मार्ग तक उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान के संकल्प के साथ किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  यादों में जिंदा रविंद्रनाथ चटर्जी, 84 लोगों ने रक्तदान कर दी सच्ची श्रद्धांजलि
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  दुनियां जीडीपी के दृष्टिकोण से हटकर अब मानव केंद्रित दृष्टिकोण की ओर बढ़ चली है
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + seven =