IMG 20260718 WA0002

पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नयाग्राम में सुवर्णरेखा तट पर 1000 पौधों का रोपण

संवाद सूत्र, खड़गपुर। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जलवायु संतुलन के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला अंतर्गत नयाग्राम में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत सुवर्णरेखा नदी के तट पर 1000 पौधे लगाए गए।

एमटीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की पहल पर आयोजित इस अभियान का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री अमिय किस्कू ने किया।

मंत्री अमिय किस्कू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

उन्होंने स्वयं भी पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, पर्यावरण प्रेमी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और गणमान्य लोग शामिल हुए।

संस्था के प्रमुख शेख मुक्तार हुसैन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से भविष्य में झाड़ग्राम जिले के सभी प्रखंडों में ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संदेश भी दिया गया।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : मानवाधिकार दिवस पर सम्मानित हुई मानवता

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।Blood Donation Camp

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  लॉकडाउन में महिलाओं को रोजगार देकर आशा की दीप जला रही सुकन्या केयर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =