Images 2022 04 07T134453.699

दक्षिण बंगाल में चढ़ रहा पारा, उत्तर बंगाल में बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को लगातार हो रहा है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि इलाके में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दूसरी ओर उत्तर बंगाल के कूचबिहार (Bihar) और अलिपुरद्वार में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग में स्पष्ट कर दिया है कि सप्ताहांत तक इसी तरह से मौसम रहेगा।

कोलकाता में पारा अधिकतम ३४, न्यूनतम २७ डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा आसपास के अन्य जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार से सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल के समतल इलाकों में तापमान बढेगा। बीते दो दिन सिलीगुड़ी व आस-पास के समतल इलाकों में हल्की बारिश हुई। मंगलवार को तापमान सामान्य रहा।

यह भी पढ़ें:  शाहजहां की हिरासत सीबीआई को नहीं दिये जाने पर ईडी को अवमानना याचिका दाखिल करने की अनुमति

बुधवार को आंधी-तूफान के साथ उत्तर बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश के आसार हैैं। आईएमडी निदेशक गोपी नाथ राहा ने बताया कि बुधवार को दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिले में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की होने की संभावना है। जहां उत्तरी भारत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुुंचा है जबकि सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *