खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कोलाघाट के बीडीओ को कृषक संग्राम परिषद की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें किसानों की विभिन्न मांगों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है गया है।
इस अवसर पर परिषद के सचिव नारायण चंद्र नायक, गोपाल सामंत, कार्तिक चंद्र हाजरा, सुदर्शन खाटुआ, निवास माणिक, असित सामंत, राम पद मंडल आदि शामिल थे।
मांग पत्र में नदी बांधों की सुरक्षा, निकासी खालों की स्थिति में सुधार, क्षतिग्रस्त किसानों को मुआवजा, सड़क निर्माण और यातायात की स्थिति में सुधार की बात कही गई है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

