खड़गपुर। 5 अगस्त को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के संस्थापक शिवदास घोष की स्मृति दिवस मनाने के लिए भोगपुर शहीद स्मृति भवन में एक आम सभा आयोजित की गई। सभा में मुख्य भाषण एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की राज्य सचिव मंडली के सदस्य कमल साईं ने दिया।
इसके अलावा संक्षिप्त भाषण पार्टी के जिला समिति के सचिव मंडली के सदस्य नारायण चंद्र नायक और मधुसूदन बेरा ने दिए। सभा का संचालन लोकल समिति के सचिव जन्मेजय मान्ना ने किया।
कमल साईं ने अपने भाषण में शिवदास घोष की स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी, बाद में एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के गठन और पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति के उद्देश्य से पार्टी को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने भाषण में पार्टी को इस क्षेत्र में मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी के नेतृत्व में विभिन्न आंदोलनों में आगे आने का आह्वान किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



