IMG 20251202 WA0004

महिला सम्मान रक्षार्थ संकल्प यात्रा के समर्थन में सभा

खड़गपुर। आगामी 9 से 16 दिसंबर तक महिला सम्मान रक्षार्थ राज्यव्यापी संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के समर्थन में पूर्व मेदिनापुर जिले के पांशकुड़ा में तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरूआत मुख्य प्रस्ताव पाठ के साथ हुई।

इसमें अध्यक्षता लक्ष्याकुरी हाईस्कूल के शिक्षक तपन कुमार जाना ने की। मुख्य वक्ता के रूप में ‘जागो नारी जागो बह्निशिखा’ के केंद्रीय आह्वायक, प्रोफेसर डॉ. नूपुर बनर्जी उपस्थित थीं। डॉ. देवयानी तालुकदार भी मौजूद थीं।

इसके अलावा क्षेत्र के कई सम्मानित शुभचिंतक भी परिचर्चा में शामिल हुए। प्रतिष्ठित कवियत्री संगीता घोषाल ने बैठक की अध्यक्षता की, शिक्षिका सुस्मिता पड़िया दास और सामाजिक कार्यकर्ता सुपर्णा बेरा ने संयुक्त सचिव के रूप में तैयारी समिति की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर 70 सदस्यों की समिति गठित की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + one =