Medinipur's 'water girl' Afreen Jabi created history by crossing the Palk Strait.

मेदिनीपुर की ‘जलकन्या’ आफरीन जाबी ने पाल्क जलडमरू मध्य लांघकर रचा इतिहास

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। मेदिनीपुर की बेटी और लंबी दूरी की तैराक आफरीन जाबी ने समुद्र की उफनती लहरों को चुनौती देते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया।

पाल्क जलडमरू मध्य की 29 किलोमीटर लंबी दूरी को उन्होंने केवल 7 घंटे 5 मिनट में पार कर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि अब तक कोई भी महिला या पुरुष तैराक इतनी कम अवधि में यह दूरी तय नहीं कर सका था।

अंधेरे से शुरू हुई, इतिहास पर खत्म हुई तैराकी :

9 अप्रैल 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 3:35 बजे थालाइमन्नार के तट से आफरीन ने अपनी चुनौतीपूर्ण तैराकी शुरू की। अथाह समुद्र, तेज धाराओं और अनिश्चित मौसम के बीच उन्होंने लगातार सात घंटे से अधिक समय तक संघर्ष किया और सुबह 10:40 बजे धनुषकोटि पहुँचकर इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया।

इंग्लिश चैनल के बाद दूसरी विराट विजय :

आफरीन जाबी मेदिनीपुर के देवानबाबा चक क्षेत्र की निवासी हैं। इससे पहले 29 जुलाई 2025 को उन्होंने इंग्लिश चैनल की 34 किलोमीटर दूरी को 13 घंटे 13 मिनट में पार कर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई थी।

पाल्क जलडमरू मध्य को जीतने के बाद उन्होंने संक्षिप्त लेकिन आत्मविश्वास से भरे शब्दों में कहा कि “एक चैलेंज था, जीत गए। बहुत अच्छा लग रहा है।”

माता-पिता का विश्वास बना सबसे बड़ी ताकत :

इस कठिन अभियान के दौरान उनके पिता शेख पीर अली और माता सबीना परवीन हर क्षण उनके साथ रहे। बेटी की इस अभूतपूर्व सफलता से पूरा परिवार भावुक और गौरवान्वित है।

आर्थिक बाधा बनी, फिर सहयोग से खुला रास्ता :

इंग्लिश चैनल के बाद पाल्क जलडमरूमध्य पार करने का सपना आर्थिक कठिनाइयों के कारण अधर में पड़ता दिख रहा था।

यह भी पढ़ें:  बालीगंज उपचुनाव: माकपा प्रत्याशी सायरा शाह हलीम को कड़े मुकाबले की उम्मीद

ऐसे समय में रोटरी इंटरनेशनल से संबद्ध मेदिनीपुर रोटरी क्लब और रोटरी आई अस्पताल ने आगे बढ़कर कुल 5 लाख 85 हजार रुपये की सहायता प्रदान की। इसी सहयोग ने आफरीन के सपने को समुद्र तक पहुँचाया।

Medinipur's 'water girl' Afreen Jabi created history by crossing the Palk Strait.

खड़गपुर से मेदिनीपुर तक विजयोत्सव :

ट्रेन से खड़गपुर पहुँचने पर आफरीन का अभिनंदन किसी विजेता नायिका की तरह किया गया। खुली हूड वाली गाड़ी में भव्य शोभायात्रा के साथ उन्हें मेदिनीपुर लाया गया। रास्ते भर लोगों ने फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छों और तालियों से उनका स्वागत किया।

सम्मान समारोह में उमड़ा मेदिनीपुर :

रोटरी आई अस्पताल में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में चेयरमैन मदन मोहन माईती, प्रशासक सत्यव्रत राय, ट्रस्ट अध्यक्ष दीपक सिन्हा, मेदिनीपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव चंदन बसु, मेदिनीपुर स्विमिंग क्लब के सदस्य तथा खेल संगठक कुंदन गोप और सुदीप कुमार खांड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अगला लक्ष्य :

कैटालिना चैनल – अपने संबोधन में आफरीन ने मेदिनीपुरवासियों, रोटरी क्लब, रोटरी आई अस्पताल और स्विमिंग क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  मालदा : बम बनाते समय हुआ धमाका, दो लोगों की मौत, कई घायल

उन्होंने कहा कि यह सफलता अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। अब उनकी निगाह विश्व की प्रतिष्ठित समुद्री चुनौतियों में से एक कैटालिना चैनल पर है।

लहरों से संवाद करती एक बेटी :

आफरीन जाबी ने साबित कर दिया कि जब इरादे समुद्र से बड़े हों, तो लहरें भी रास्ता दे देती हैं। मेदिनीपुर की यह ‘जलकन्या’ आज केवल एक तैराक नहीं, बल्कि हजारों सपनों की प्रेरणा बन चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  चिल्ड्रेन स्पोर्ट्स मीट में बाल गोपालों ने किया कमाल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *