तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। मेदिनीपुर क्विज सेंटर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शहर के प्रद्युत स्मृति सदन में राज्य के प्रमुख क्विज उत्सव ‘क्विज कार्निवाल–सीजन 6’ का दो दिवसीय आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। क्विज सेंटर के सचिव सुजन बेरा के स्वागत संबोधन और अध्यक्ष रिंकू चक्रवर्ती की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत जल छिड़काव के साथ हुआ।
उद्घाटन सत्र में विश्वविख्यात जादूगर पी.सी. सरकार (जूनियर), जयश्री सरकार, गायक सिद्धू, पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एवरेस्ट विजेता देवाशीष विश्वास, विधायक सुजय हाजरा, सुपर्णा जाना, चंदन बसु, प्रसेनजित साहा, प्रो. सत्यरंजन घोष, डॉ. विवेकानंद चक्रवर्ती, जयंत साहा, शेषाद्री मिश्र, मोनालिसा सामंता, उज्ज्वल सरदार, सौरभ दास और नाड़ाजोल राजपरिवार के मानवेंद्रनाथ खान सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्निवाल मंच से ‘बांग्लार गर्व’ सम्मान अंतरराष्ट्रीय मूकाभिनय कलाकार योगेश दत्ता को (उनकी अनुपस्थिति में पुत्री प्रकृति दत्ता ने ग्रहण किया) दिया गया।
‘जीवनकृति सम्मान’ पी.सी. सरकार जूनियर और समाजसेवी सरदारमल जी कांकरिया को प्रदान किया गया। वहीं ‘मेदिनीपुर रत्न’ सम्मान संजीव मित्र, डॉ. अनिर्वाण दास, आफरीन जाबी और लक्ष्मीकांत मंडल को मिला। ‘रियल हीरो ऑफ अवर सोसाइटी’ पुरस्कार आईपीएस द्योतिमान भट्टाचार्य को तथा ‘आचार्य रत्न’ सम्मान शिक्षिका सुतपा बसु को दिया गया।
दो दिवसीय कार्निवाल में सर्वसाधारण क्विज, अंतरविद्यालय क्विज और महिलाओं के लिए विशेष ‘आमि अद्वितीया’ क्विज आयोजित हुए, जिनमें अभिनेत्री श्रावणी भुँईया ने भी कुछ राउंड संचालित किए। बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 250 से अधिक टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उद्योगपति बज्रंगलाल आग्रवाल, डॉ. स्वप्ना घोरुई, डॉ. मधुप दे, रोशेनारा खान, विद्युत पाल, शोभन कामिल्या, दुर्जय बेरा, श्रावणी भुँईया, स्वपन पडि़या, सुव्रत महापात्र और अखिलबन्धु महापात्र भी उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक संध्या में योगेश दत्ता माइम एकेडमी, इछामती बैंड और शेषाद्री डांस एकेडमी की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा सामग्री, महिलाओं को साड़ियां और जरूरतमंदों को व्हीलचेयर देकर सामाजिक दायित्व भी निभाया गया।
कार्यक्रम का संचालन स्नेहाशीष चौधरी, गौतम बोस और मनीषिता बोस ने किया। अंत में सुजन बेरा और रिंकू चक्रवर्ती ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

