तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर कॉलेज के संस्कृत विभाग और संस्कृत भारती दक्षिण बंग के संयुक्त प्रयास से आयोजित दस दिवसीय संस्कृत भाषा शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर कॉलेज में विश्व संस्कृत दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में पश्चिम मेदिनीपुर के अतिरिक्त जिलाधिकारी केम्पा हुन्नैयाह (आईएएस), यूजीसी कोलकाता के इंजीनियर हनुमंत राजू देवीराय, विद्या सागर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रमुख डॉ. स्वरूप सिंह, संस्कृत भारती दक्षिण बंग के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख मधुसूदन जाना आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर छात्रों ने मंगलाचरण, मंत्रोच्चारण, सरस्वती वंदना, ध्येय मंत्र, स्तोत्र पाठ और दुर्गा अष्टक के नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पूरे शिविर में संस्कृत में वार्तालाप मुख्य आकर्षण था। अतिथियों ने अपने भाषणों में संस्कृत भाषा की महत्ता और आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समापन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत विभाग के प्रमुख प्रोफेसर तपन दास ने किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य प्रोफेसर और शिक्षक भी उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

