तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। कड़ाके की ठंड में मानवीय सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए सामाजिक संगठन जंगलमहल उद्योग की पश्चिम मेदिनीपुर जिला समिति के तत्वावधान में तथा गुड़गुड़ीपाल आशार आलो क्लब के सहयोग से मेदिनीपुर सदर प्रखंड अंतर्गत गुड़गुड़ीपाल क्षेत्र में शीतवस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सेवा पहल के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े एवं असहाय 75 जरूरतमंद नर-नारियों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई गई।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के लक्ष्य, उद्देश्य और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विशिष्ट लोकसंस्कृति शोधकर्ता एवं जंगलमहल उद्योग के सभापति डॉ. मधुप दे ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाना ही संगठन की मूल विचारधारा और प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में ऐसे राहत कार्यक्रम जरूरतमंदों के जीवन में संबल और सुरक्षा दोनों प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर जंगलमहल उद्योग के कार्यकारी सभापति एवं शिक्षक अमित कुमार साहू, सचिव शिक्षा रत्न सुव्रत महापात्र, सांस्कृतिक सचिव झुमझुमी चक्रवर्ती, राहत समिति की कोऑर्डिनेटर दीपा सेन खां सहित आशार आलो क्लब के कर्मकारियों की सक्रिय एवं सराहनीय उपस्थिति रही।
सभी ने इस सामाजिक सेवा कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



