IMG 20250913 WA0028

मेदिनीपुर : विद्यासागर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू की ग्राहकों के लिए यूपीआई लेनदेन सेवा

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक प्राइवेट लिमिटेड ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए आधुनिक डिजिटल लेनदेन के लिए यूपीआई लेनदेन सेवा शुरू की है।

अधिकारियों का दावा है कि इस सेवा के साथ, बैंक के लेनदेन और भी तेज और आसान हो जाएंगे। बैंक के परिसर में बैंक की नई यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

नई सेवा की विशेषताएं बताते हुए वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इसकी सहायता से ग्राहक घर बैठे आसानी से और सुरक्षित रूप से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। नकद पैसे ले जाने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।

मोबाइल के माध्यम से 24 घंटे किसी भी समय पैसे भेजना, बिलों का भुगतान करना या ऑनलाइन खरीदारी के लिए भुगतान करना कुछ ही सेकंड में किया जा सकता है।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों में आरसीएस को-ऑपरेटिव निदेशक निरंजन कुमार, बैंक के पश्चिम मेदिनीपुर डिवीजन के एडीएम डॉ. गोविंद हलदार, आकाश शर्मा, पार्थ बसु, हीरोज माईती व बैंक के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

अधिकारियों ने कहा कि इस नई सेवा के साथ बैंक अपने ग्राहकों को और भी बेहतर और सुविधाजनक बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =