तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। महालया के दिन विभिन्न टीवी चैनलों पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। एक निजी टीवी चैनल ‘रूपसी बांग्ला’ पर भी ‘रुपंग देही’ नामक एक मातृवंदना कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर की दो बहनें, बासबदत्ता मंडल और सोमदत्ता मंडल ने भाग लिया था।
बासब दत्ता और सोमदत्ता ने देवी शाकंभरी और देवी शताक्षी के रूप में अभिनय किया, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। बासबदत्ता के बीएम मॉडलिंग अकादमी के छात्र भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।
दोनों बहनों के परिवार के सदस्य और शुभचिंतक इस बात से खुश हैं कि उन्हें एक साथ अभिनय करने का अवसर मिला। बासबदत्ता और सोमदत्ता की मां, बर्णाली मंडल ने चैनल के अधिकारियों और दर्शकों को धन्यवाद दिया है।
इस कार्यक्रम ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और दोनों बहनों के अभिनय की काफी प्रशंसा भी की गई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

