तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। मेदिनीपुर समन्वय संस्था की मेदिनीपुर टाउन क्षेत्रीय इकाई ने भारतीय राष्ट्रीयता के पितामह के रूप में जाने जाने वाले ऋषि राजनारायण बसु की पुण्यतिथि मनाई।
इस अवसर पर मेदिनीपुर कॉलेजिएट स्कूल, अलीगंज ऋषि राजनारायण बालिका विद्यालय और ऋषि राजनारायण बसु पुस्तकालय में स्थित राजनारायण बसु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस क्रम में राजनारायण बसु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। दोनों विद्यालयों के प्रांगण में स्थित अन्य क्रांतिकारियों और मनीषियों की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कॉलेजिएट स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीयता के विकास में राजनारायण बसु की भूमिका पर परिचर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में विद्यासागर शिक्षक शिक्षण महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विश्वजीत सेन, मेदिनीपुर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर और प्रोफेसर डॉ. सुदीप चौधरी,
कॉलेजिएट प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कर, अलीगंज ऋषि राजनारायण बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुजाता गोस्वामी आदि शामिल थी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राजनारायण बसु के योगदान को याद किया और उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

