तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के गुराचक हाई स्कूल में मदर टेरेसा का जन्मदिन मनाया गया और कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदर टेरेसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पश्चिम मेदिनीपुर जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव शाहिद परवेज ने बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और बच्चों के अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया।
उन्होंने छात्रों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।
ग्राम पंचायत के प्रधान बटेश्वर चक्रवर्ती ने बाल विवाह रोकने में ग्राम पंचायत की भूमिका के बारे में बताया। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और सेवाओं के बारे में जानकारी सौरींद्र नाथ ने दी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में समाजसेवक और चुआडांगा हाई स्कूल के शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
स्कूल के अन्य शिक्षक चंदन महतो, चिन्मय सिंह सरदार, रोमजुल इस्लाम, अमातुर रहमान, नान्टू भुइयां और अशिक्षक कर्मचारी चंदना दत्त भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका सोनाली सिंह ने किया।
इस कानूनी जागरूकता शिविर का उद्देश्य छात्रों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देना बताया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

