तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। मेदिनीपुर तरुण थिएटर के प्रयास से स्वर्गीय दिवंगत अभिनेत्री दीप्ति पालोधी की स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में दीप्ति पालोधी के मंचीय अभिनय जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
दिवंगत आत्मा को याद करते हुए अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि दीप्ति ने अपने अभिनय जीवन में कई महत्वपूर्ण नाटकों में अभिनय किया, जिनमें ‘फूल वाली’, ‘तेलेंगाना’, ‘जोया’, ‘चरतमाल’, ‘वृत्त के बाहर’ आदि प्रमुख हैं।
सभा में उपस्थित लोगों ने दीप्ति पालोधी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर तरुण थिएटर की वार्षिक आम सभा भी आयोजित की गई, जिसमें सचिव विश्वजीत कुंडू ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
सभा में 69 प्रतिनिधि उपस्थित थे और 17 लोगों ने परिचर्चा में भाग लिया। सभा में आगामी वर्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम और आय-व्यय का लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पारित किया गया। सत्यव्रत दलोई और विश्वजीत कुंडू को क्रमशः तरुण थिएटर के अध्यक्ष और सचिव के रूप में पुनः निर्वाचित किया गया।
15 सदस्यों की कार्यकारी समिति के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परवीन सुलताना और दीपशिखा चक्रवर्ती ने लघु नाटक प्रस्तुत कर दीप्ति पालोधी को श्रद्धांजलि दी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

