खड़गपुर। मेदिनीपुर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी के संस्थापक चेयरमैन प्रोफेसर दीपक सरकार का निधन गत 13 अक्टूबर को हुआ था। खेल संगठन में उनके दीर्घकालीन और प्रभावशाली योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए तथा उनकी स्वप्न संस्था “मेदिनीपुर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी” को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ मेदिनीपुर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी की ओर से मेदिनीपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्मृति सभा आयोजित की गई।
इस शोक सभा में एकेडमी से जुड़े खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों के अलावा जिले, महकमे और शहर की विभिन्न खेल संस्थाओं के पदाधिकारी, शहर के खेल जगत के कई विशिष्ट व्यक्तित्व और खेल प्रेमी तथा स्व. सरकार के परिजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने अपने संस्मरणों में खेल और अन्य क्षेत्रों में सरकार के अप्रतिम योगदान को श्रद्धा के साथ याद किया।
स्मृति सभा में जिला खेल संघ के सचिव संजीत तोराई, जिला विद्यालय खेल संसद के कार्यकारी अध्यक्ष तापस दे, मेदिनीपुर स्विमिंग क्लब के सचिव पल्लव किशोर चट्टोपाध्याय, जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अतनु घोष, सचिव शांतनु घोष समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सुचारु आयोजन के लिए स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी के सचिव शक्तिप्रसाद मित्र ने सभी को धन्यवाद और कृतज्ञता ज्ञापित की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



