IMG 20260118 WA0017

मेदिनीपुर : तीन दिवसीय विज्ञान अभियान का शुभारंभ

विज्ञान मंच के उद्यम से फैली विज्ञान चेतना

खड़गपुर। गौरवपूर्ण चालीस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “विज्ञान का प्रकाश, प्रत्येक घर में जलाओ” के आह्वान के साथ विज्ञान चेतना के व्यापक प्रसार हेतु आज सुबह पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच की पश्चिम मेदिनीपुर जिला शाखा के उद्यम से जिले के चार स्थानों से तीन दिवसीय विज्ञान अभियान का शुभारंभ हुआ।

ग्वालतोड़ से आचार्य जगदीशचंद्र बोस नामांकित विज्ञान अभियान, चंद्रकोना टाउन से पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर नामांकित विज्ञान अभियान, मोहनपुर से आचार्य प्रफुल्लचंद्र राय नामांकित विज्ञान अभियान तथा तेमाथानी बाजार से ज्ञानचंद्र घोष नामांकित विज्ञान अभियान एक साथ प्रारंभ किए गए।

उद्घाटन स्थलों पर विज्ञान कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में आम लोगों की सहभागिता देखने को मिली। संगठन की 40 वर्षों की गौरवमयी यात्रा के उपलक्ष्य में फेस्टून और बैनर के साथ पदयात्रा का आयोजन किया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि विज्ञान अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर विज्ञान विषयक कार्यक्रम, जागरूकता गतिविधियाँ और संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक वैज्ञानिक सोच और तर्कबुद्धि को पहुँचाना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − three =