IMG 20250516 WA0015

मेदिनीपुर : गरिमापूर्ण रहा सांस्कृतिक संस्था ‘लिटिल नेस्ट व ‘सुरेर खेयार’ का कवि श्रद्धांजलि समारोह

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के डेरोजियो नगर स्थित बच्चों के शिक्षण संस्थान लिटिल नेस्ट तथा सांस्कृतिक संगठन सुरेर खेयार के संयुक्त पहल पर मेदिनीपुर शहर के सांस्कृतिक अभ्यास के केंद्रों में से एक रवींद्र निलय सभागृह में घरेलू माहौल में कवि श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्रधानाचार्य इंद्राणी अधिकारी ने स्कूल की ओर से सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों ने कविता-पाठ, संगीत और नृत्य के माध्यम से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में अतिथि कलाकारों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मेदिनीपुर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर सत्य रंजन घोष, संगीत गुरु जयंत साहा, संगीत कलाकार श्यामली साहा, गायक अमिय पाल, मालविका पाल, चिकित्सक डॉ. बी.बी. मंडल,

कोरस कलाकार विद्युत पाल, रवीन्द्र स्मृति समिति के सचिव लक्ष्मण चंद्र ओझा, रथिन दास, मिताली सिन्हा, सोमा चट्टराज, देवलीना साहा और अन्य अतिथि कलाकार के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का सुचारू संचालन मिताली सिन्हा ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + eight =