तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित फिल्म सोसाइटी के सभागृह में आयोजित एक सादगीपूर्ण समारोह में विद्या सागर विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. मनांजलि बंद्योपाध्याय ने रघुवंश पत्रिका के नव वर्ष अंक का विमोचन किया।
इस अंक को कॉलेजिएट स्कूल के पूर्व शिक्षक और निबंधकार स्वर्गीय बुद्धदेव भट्टाचार्य की स्मृति में समर्पित किया गया है। इस अंक में उनके बारे में कई लेख हैं। समारोह में नंदिनी भक्त ने उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि और चित्र समीक्षक सिद्धार्थ सांतरा, कागज़ेर नौका पत्रिका के संपादक वरुण विश्वास, नयन पत्रिका के संपादक विद्युत पाल, काव्य और कला के संचालक चित्तरंजन दास, उपत्यका पत्रिका के संपादक कवि तापस माईती, निबंधकार और समाजसेवक सुदीप कुमार खाड़ा, कहानीकार बिनोद मंडल,

मेदिनी कंठ पत्रिका के संपादक सौमित्र चक्रवर्ती, मुख्य शिक्षक स्वपन पइड़ा, शिक्षक गौतम भक्त, प्रोफेसर रूबी आदक, समाजसेवक प्रतिमा राणा, डॉली नायक, पारामिता साव, रीता बेरा, संगीतकार दिनेश दे और समीर महान्ती, वाचिक कलाकार रत्ना दे, मौसमी दास चट्टोपाध्याय, निर्मल आचार्य, निर्माल्य खामखाट, समाजसेवक मौमिता बांकुड़ा आदि उपस्थित थे।
रघुवंश की ओर से इंद्रदीप सिन्हा, मृत्युंजय जाना, सौमेन पाल आदि उपस्थित थे। समारोह में उपस्थित कलाकारों ने कविता पाठ और संगीत प्रस्तुत किया। सभी उपस्थित लोगों ने रघुवंश पत्रिका की प्रशंसा की। कवि सिद्धार्थ सांतरा ने स्वर्गीय शिक्षक बुद्धदेव भट्टाचार्य के योगदान को विशेष रूप से याद किया।
समारोह की अध्यक्षता पत्रिका के अध्यक्ष डॉ. शांतनु पांडा ने की। संचालन दीपांविता जाना ने किया। समारोह के सफल आयोजन के लिए संपादक श्रीकांत भट्टाचार्य और अध्यक्ष डॉ. शांतनु पांडा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



