तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के ऐतिहासिक विद्यासागर स्मृति मंदिर प्रांगण में मेदिनीपुर पुस्तक मेला और मैत्री उत्सव की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पुस्तक मेला समिति की पहल पर शहर में एक भव्य पदयात्रा आयोजित की गई।
दोपहर में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शाम को मेला का औपचारिक उद्घाटन पुस्तक मेला समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य मुकुल रंजन राय ने किया।
कार्यक्रम में विधायक सुजॉय हाजरा, ज़िला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सौम्य शंकर सारंगी, जिला सूचना और संस्कृति अधिकारी बरुण मंडल, स्थानीय नगरपालिका की उपाध्यक्ष मौ राय, मेदिनीपुर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गोपाल चंद्र बेरा, वर्तमान कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर सत्यरंजन घोष,

गोप कॉलेज की प्राचार्या स्वप्ना घोरुई, गड़बेता कॉलेज के प्राचार्य हरिप्रसाद सरकार, विद्यसागर विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर तनुश्री तुुलसियान और प्रोफेसर सागरिका घोष समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
पुस्तक मेला समिति के सचिव कुणाल बनर्जी ने बताया कि मेला 23 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन अनुभव पाल स्मृति मंच पर और अंतिम दिन राजीव खां स्मृति मंच पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



