मेदिनीपुर : सांस्कृतिक संस्था “छन्दम म्यूजिक एकेडेमी” के वसंत उत्सव में बही स्वर सरिता

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर की सांस्कृतिक संस्था “छन्दम म्यूजिक एकेडेमी” द्वारा आयोजित 56वें वसंत उत्सव का आयोजन मेदिनीपुर शहर के रवींद्रनगर में फेडरेशन हॉल में किया गया। इस अवसर पर एकेडेमी के अध्यक्ष विश्वेश्वर सरकार द्वारा लिखित एक गीत पुस्तक का विमोचन किया गया। ‘गीति चन्दन’ के दूसरे खंड का लोकार्पण मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लोक संस्कृति के गवेषक डॉ. मधुप दे, साहित्यकार डॉ. बिमल गुरिया, संगीत गुरु जयन्त साहा, कवि सिद्धार्थ सांतरा, कवि निर्माल्य मुखोपाध्याय, संस्कृति प्रेमी सुब्रत सरकार, छड़ाकार विद्युत पाल सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में एकेडेमी के छात्र-छात्राओं ने संगीत प्रदर्शन किया। इसके अलावा, सुमना सरकार, जयन्त साहा, आशीष सरकार, रथीन दास सहित कई अन्य कलाकारों ने भी संगीत प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम में तबले पर संदीप सरकार ने साथ दिया।

इसके अलावा छन्दम प्रकाशन की लघु पत्रिका ‘तम्बूरा’ का वसंत संख्या भी प्रकाशित हुआ। कार्यक्रम का संचालन विनोद मंडल और ओलिविया माइती ने किया। अंत में विश्वेश्वर सरकार ने उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

ताजा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =