IMG 20260512 WA0021

मेदिनीपुर : प्रथम प्रयास में ही शानदार परिणाम, घुराचक हाईस्कूल के छात्रों ने किया कमाल

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। बामफ्रंट सरकार के अंतिम दौर में ग्रामीण बंगाल में शिक्षा के विस्तार के उद्देश्य से वर्ष 2009 में कई नए जूनियर हाईस्कूल स्थापित किए गए थे। इन्हीं में से एक था पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के घुराचक का न्यू सेटअप स्कूल।

धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए यह विद्यालय अब घुराचक हाईस्कूल के रूप में विकसित हो चुका है। वर्ष 2024 में इसे माध्यमिक स्तर की मान्यता मिली। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोपाल चंद्र बेरा के कुशल नेतृत्व और शिक्षकों के समर्पण से विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है।

वर्तमान में विद्यालय में 380 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि यहां चार शिक्षक और एक शिक्षाकर्मी कार्यरत हैं।

2026 में विद्यालय के छात्रों ने पहली बार माध्यमिक परीक्षा दी और प्रथम प्रयास में ही उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। कुल 32 परीक्षार्थियों में से 31 सफल रहे, जिनमें 6 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

सर्वाधिक 671 अंक प्राप्त कर शेख शाहनवाज हुसैन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सदर ब्लॉक के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में सर्वोच्च अंक हासिल किया।

यह भी पढ़ें:  विशेष विज्ञान लेख : स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए हालिया प्रयोग के निष्कर्ष

इस शानदार परिणाम पर पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने विद्यालय के विकास और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Medinipur: Students of Ghurachak High School achieved excellent results in their first attempt.

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  ट्रंप के फैसलों से दुनिया दंग- बाईडेन के 78 फैसले भंग- क्या रुकेगी रूस यूक्रेन जंग?- अमेरिकी बर्थ राइट सिटीजनशिप कानून भंग!
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *